नए मरीजों की संख्या में राहत, मौतों की संख्या फिर बढ़ गई, जानें कोरोना के राज्यवार आंकड़े
सुमन कुमार
देश में कोरोना के लगातार 12 हजार के करीब नए मरीजों की संख्या में मंगलवार को थोड़ी गिरावट आई है और नए मरीजों की संख्या 11 हजार से कम हो गई है। दूसरी ओर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में तेज बढ़ोतरी होने के कारण देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में बेहद मामूली बढ़ोतरी हुई है और देश में पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 72 बढ़ी है।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 153178 है। अभी तक 180012 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों का आंकड़ा 52.46 प्रतिशत हो गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 45 प्रतिशत से नीचे (44.64) आ गई है। पिछले 6 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों से कम रह रही है और दोनों के बीच अब फासला बढ़ कर करीब 7 प्रतिशत हो चुका है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 9900 लोगों की मौत हुई है यानी कुल मरीजों में 3 से कुछ कम प्रतिशत (2.88 प्रतिशत) को बचाया नहीं जा सका है। वैसे पिछले 24 घंटे में यूपी में कितनी मौतें हुई हैं इसका आंकड़ा खबर लिखे जाने तक स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर नहीं अपलोड किया गया है यानी 24 घंटे में होने वाली मौत का आंकड़ा इससे अधिक हो सकता है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्फर्म 343091 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश भर में कोविड19 के 10667 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 10215 और मरीज कोरोना मुक्त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 380 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले सोमवार को पूरे देश में 11502 नए मरीज सामने आए थे।
देश में कितने टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 54 हजार 935 टेस्ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 39 हजार अधिक हैं। सोमवार की सुबह तक देश में कुल 57 लाख 74 हजार 133 टेस्ट हुए थे और मंगलवार की सुबह तक ये आंकड़ा 59 लाख 21 हजार 069 पर पहुंच गया है।
दुनिया का हाल
मंगलवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 81 लाख 56 हजार 863 मरीज थे जिसमें से 42 लाख 59 हजार 623 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 40 हजार 249 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए डाटा के अनुसार देश में एक दिन में 380 मौतें हुई हैं। इनमें से आधी से कुछ कम 178 मौतें अकेले महाराष्ट्र में हुई हैं। वैसे तमिलनाडु और दिल्ली को मिला दिया जाए तो देश में 295 मौतें सिर्फ इन तीन राज्यों में हुई हैं। दिल्ली में 73, तमिलनाडु में 44, गुजरात में 28, हरियाणा में 12, बंगाल में 10, राजस्थान में 9, मध्य प्रदेश में 6, आंध्र प्रदेश, पंजाब में 4-4, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक में 3-3, तेलंगाना में 2 और बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल, केरल में 1-1 मौतें हुई हैं।
तीन राज्यों में 60 प्रतिशत नए मरीज
देश में सोमवार से मंगलवार के बीच कोरोना के 10667 नए मरीज सामने आए हैं जो एक दिन पहले के मुकाबले करीब 900 कम है। नए मरीजों में 60 प्रतिशत देश के सिर्फ 3 राज्यों में सिमटे हुए हैं। सर्वाधिक 2786 मरीज महाराष्ट्र में आए हैं। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु में 1843, दिल्ली में 1647, हरियाणा में 514, गुजरात में 511, बंगाल में 407, आंध्र प्रदेश में 293, राजस्थान में 287, तेलंगाना में 219, कर्नाटक में 213, बिहार में 180, जम्मू-कश्मीर में 179, ओडिशा में 146, मध्य प्रदेश में 133, पंजाब में 127 और असम में 109 नए मरीज आए हैं।
राज्य |
एक्टिव केसेज |
ठीक हो चुके |
मौतें |
कुल मामले |
आंध्र प्रदेश |
3052 |
3316 |
88 |
6456 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
8 |
33 |
0 |
41 |
अरुणाचल प्रदेश |
84 |
7 |
0 |
91 |
असम |
1984 |
2166 |
8 |
4158 |
बिहार |
2201 |
4409 |
40 |
6650 |
चंडीगढ़ |
52 |
296 |
6 |
354 |
छत्तीसगढ़ |
858 |
890 |
8 |
1756 |
दादर नगर हवेली और दमन & दिउ |
31 |
5 |
0 |
36 |
दिल्ली |
25002 |
16427 |
1400 |
42829 |
गोवा |
507 |
85 |
0 |
592 |
गुजरात |
5886 |
16664 |
1505 |
24055 |
हरियाणा |
4057 |
3565 |
100 |
7722 |
हिमाचल प्रदेश |
195 |
353 |
8 |
556 |
जम्मू एंड कश्मीर |
2554 |
2604 |
62 |
5220 |
झारखंड |
850 |
905 |
8 |
1763 |
कर्नाटक |
2989 |
4135 |
89 |
7213 |
केरल |
1348 |
1175 |
20 |
2543 |
लद्दाख |
472 |
82 |
1 |
555 |
मध्य प्रदेश |
2567 |
7903 |
465 |
10935 |
महाराष्ट्र |
50567 |
56049 |
4128 |
110744 |
मणिपुर |
339 |
151 |
0 |
490 |
मेघालय |
18 |
25 |
1 |
44 |
मिजोरम |
116 |
1 |
0 |
117 |
नागालैंड |
85 |
92 |
0 |
177 |
ओडिशा |
1190 |
2854 |
11 |
4055 |
पुडुचेरी |
102 |
95 |
5 |
202 |
पंजाब |
753 |
2443 |
71 |
3267 |
राजस्थान |
2895 |
9785 |
301 |
12981 |
सिक्किम |
64 |
4 |
0 |
68 |
तमिलनाडु |
20681 |
25344 |
479 |
46504 |
तेलांगना |
2240 |
2766 |
187 |
5193 |
त्रिपुरा |
652 |
433 |
1 |
1086 |
उत्तराखंड |
632 |
1189 |
24 |
1845 |
उत्तर प्रदेश |
4948 |
8268 |
399 |
13615 |
वेस्ट बंगाल |
5515 |
5494 |
485 |
11494 |
राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले |
7684 |
|
|
7684 |
भारत में कुल मामले |
153178 |
180013 |
9900 |
343091 |
Comments (0)
Facebook Comments (0)